August 26, 2026

जदयू का सांगठनिक बैठक का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 55 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

शनिवार को कुर्सेला के ढाबा सुतारा होटल में जनता दल यू कुर्सेला एवं समेली प्रखंड की एक संयुक्त सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कुरसेले प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता तथा समेली प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल ने संयुक्त रूप से किया। बैठक मे उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन मे एक स्वर मे कहा कि जिले मुख्यालय में अगामी 8 दिसंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विशेष जोर दिया गया। जिसमें हजारों हजार की संख्या में आने की अपील किया गया और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बरारी विधायक विजय सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू पार्टी को धारदार बनाना है अब हम लोगों को एक जुट होकर मजबूत होना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बदल रहा है । शहर से लेकर गांव तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, युवाओं को नौकरी हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। हमें 2025 मे होने वाले विधान सभा चुनाव में नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना है। सत्ता के पक्ष में एक मजबूत नेता है नीतीश कुमार। इसके साथ बिहार वासी को खड़ा रहना है। तथा सशक्त बिहार बनाने के लिए नीतीश कुमार के हाथो को मजबूत करना है। उन्होंने मुख्यालय में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में बरारी विधानसभा से कम से कम दो हजार लोगों को आने का संकल्प लिया है। वही कटिहार जदयू जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने संबोधन में बताया कि पार्टी को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूत करना है। कार्यकर्ता से ही पार्टी है। इस मौके पर सुनील कुमार, विधानसभा प्रभारी श्री लाल महतो, विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी, बिमल मंडल, सुशील कुमार सुमन, मनोज कुशवाहा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous post जनता दरबार में तीन नोटिस देने पर नहीं आने वाले पर सीईओ ने की 107 की करवाई। दो मामले का निष्पादन
Next post कटिहार में इस्कॉन द्वारा आध्यात्मिक सत्संग और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 1 दिसंबर को।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial