August 25, 2026

जनता दरबार में तीन नोटिस देने पर नहीं आने वाले पर सीईओ ने की 107 की करवाई। दो मामले का निष्पादन

Read Time:1 Minute, 48 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को सिओ अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे वादी तथा प्रतिवादी के कागजात का अवलोकन करने बाद दो मामले का निष्पादन अंचलाधिकारी अनुपम व पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में किया गया। जनता दरबार मे दर्जनों जमीन संबंधित विवाद के फरियादी पहुंचे थे। सीओ अनुपम ने बताया कि दो मामले का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा कर दिया गया। वही कुल पुराने दो मामले में थे जिसमें दोनों का निष्पादन कर दिया गया है। वहीं कुल तीन नए मामले जनता दरबार में आए। जिसको को नोटिस निर्गत किया गया। जिसके सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी।वही इस मौके पर अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे ।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि पिछले भी सप्ताह के जनता दरबार में भी सुबोध यादव तीनघरिया निवासी पर 107/126 किया गया है। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या को निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार, आदि दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।

Previous post 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Next post जदयू का सांगठनिक बैठक का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial