दूसरे चरण के मतदान के पूर्व संध्या पर पुलिस प्रेक्षक पहुंचे मनिहारी, गंगा नदी में मोटरबोट से लिया सुरक्षा का जायजा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
आगामी लोकसभा के दूसरे चरण के मतदान के पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस प्रेक्षक पी बेंकट। मनिहारी पहुंचकर पुलिस प्रेक्षक सीधे गंगा तट पहुंचे। मालूम हो कि मनिहारी अनुमंडल का गंगा तट और दियारा क्षेत्र झारखंड की सीमा से सटा है इसीलिए विशेष सुरक्षा बरती जा रही है। पुलिस प्रेक्षक ने मोटर बोट से गंगा नदी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार,थाना अध्यक्ष पंकज आनंद व उनके साथ आए इंस्पेक्टर कुमार पंकज सहित सशस्त्र बल मौजूद थे। वही मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी मतदान कर्मियों को लगभग अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को भेजा जा रहा है। मतदान के दिन गंगा में एसडीआरएफ की टीम के साथ सुरक्षा बलों के जवान लगातार निगरानी करते रहेंगे।पूरे अनुमंडल क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की गश्ती लगातार होती रहेगी।कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाता गण शत प्रतिशत मतदान में अपना योगदान दें।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
