July 20, 2026

मछली पालन को बढ़ावा को लेकर जीविका समूह का अभियान।

Read Time:1 Minute, 21 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

जीविका समूह के महिलाओं को मछली पालन के क्षेत्र में हम भूमिका निभा रही है। प्रखंड के भारत जीविका महिला ग्राम संगठन डंडखोरा और किरण जीविका महिला ग्राम संगठन रायपुर के लिए मछली पालन हेतु आवंटित पोखरों में जिलाा परियोजना प्रबंधक इंदुु शेखर की देखरेख में मछली का बीज गिराया गया। इस मौकेे पर जिला परियोजना प्रबंधक श्री शेखर ने जीविका दीदियों को मछली पालन से होने वाले लाभ, मछली पालन की कार्य योजना और कैसे मछली पालन करना है, तालाब की रखरखाव मछलियों का भोजन के साथ-साथ मछली की बिक्री एवं व्यापार पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया । इस मौके पर दुर्गेश कुमार ,मत्स्य पालन सलाहकार लिली कुमारी , सूरज कुमार दास प्रभारी प्रखंड परियोजना प्रबंधक सी सी आरती कुमारी, कैडर पल्लवी, मिट्ठू,अमर, खगेश ,अमृता ,शम्भू  सहित दीदियों ने भाग लिया।

Previous post भाजपा युवा मोर्चा जिला कमेटी का किया गया गठन ।
Next post विद्यालय भवन की मांग को लेकर डीएम से मिलेंगे मुखिया व शिक्षा समिति।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial