विद्यालय भवन की मांग को लेकर डीएम से मिलेंगे मुखिया व शिक्षा समिति।
अशोक यादव (डडंखोरा)
प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा डंडखोरा में शनिवार को विद्यालय शिक्षा समिति के पदधारकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राइट टू एजुकेशन फोरम कटिहार एवं आर्थिक अनुसंधान केंद्र के तत्वाधान में आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य मिनोती देवी ने किया।जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया पार्वती हेम्ब्रम ने हिस्सा लिया। स्थानीय सामाजिक संस्था लोक स्वराज एवं गगन तारा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, शिक्षक, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए विद्यालय के समग्र विकास का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में मुखिया पार्वती हेम्ब्रम ने कहा कि जब से इस गांव में विद्यालय का स्थापना हुई है। तब से भवन निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं हुई है।यहां सरकारी जमीन उपलब्ध है. उसके बावजूद भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में जिला पदाधिकारी से मिलेंगे तथा भवन निर्माण के लिए अनुरोध करेंगे। विद्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि यहां के विद्यालय को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां बच्चे जाना नहीं चाहते है। जिस विद्यालय में यहां के विद्यालय को शिफ्ट किया गया है. वह काफी दूर है तथा मेन रोड होने की वजह से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इसलिए इसी गांव में विद्यालय भवन निर्माण करना जरूरी है. कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही विद्यालय शिक्षा समितिका एक प्रतिनिधि मंडल जिला पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर विद्यालय भवन निर्माण को लेकर मांग पत्र समर्पित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान राइट टू एजुकेशन फोरम एवं आर्थिक अनुसंधान केंद्र की ओर से सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति को कई तरह के अधिकार दिये गये है।अगर विद्यालय शिक्षा समिति अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति सजग रहा तो विद्यालय का समग्र विकास निश्चित रूप से होगा. उन्होंने समिति के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों को उनके कई तरह के अधिकारों की जानकारी दी. बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, रीना सोरेन, रजीना किस्कू, मंझली मुर्मू, पक्कू मरांडी, सांझली बेसरा, कालन्दी कुमारी, राजेन सोरेन सोनू चौधरी, संजय कुमार सिंह आदि कई सदस्य व प्रतिनिधि मौजूद थे।
