आगामी लोकसभा के सफल संचालन हेतु सेक्टर व पुलिस पदाधिकारीयों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
जिला प्रशासन के निर्देश पर मनिहारी प्रखंड के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा की तैयारी और सफल संचालन हेतु मनिहारी, मनसाही और अमदाबाद प्रखंड के प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पंचायत स्तर पर प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी और उनसे टैग किए गए पुलिस पदाधिकारी को सर्वप्रथम परिचय कराकर विशेष निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि टैग किए गए सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर बूथ वाइज स्थल का भौतिक निरीक्षण कर अनुमंडल मुख्यालय को 10 दिनों के अंदर सूचित करेंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा की प्रतिनियुक्त सेक्टर वाइज पुलिस पदाधिकारी भी अपने निर्धारित क्षेत्र में आपराधिक सर्वे, पिछले चुनाव में यदि कोई घटना हो तो उसकी भी जानकारी देंगे। कोई मतदाता किसी दबाव में अपने मताधिकार से वंचित न हो इसका भी सर्वेक्षण कर सूचना सुनिश्चित करें।प्रत्येक बूथ में मतदाताओं के लिए निर्धारित सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट दें। कोई मतदाता पर नगद या शराब व मोबाइल रिचार्ज कर राजनीतिक दलों द्वारा प्रलोभन नहीं दे पाए, इसकी भी निगरानी सुनिश्चित करें। गणमान्य लोगों के मोबाइल नंबर लेकर चुनाव में संभावित घटनाओं को घटित करने वाले को चिन्हित किया जाए। बूथ तक पहुंचने वाले रास्तों का विकल्प का भी सर्वेक्षण किया जाए। एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि अपराधी जो बेल पर हैं उनका डाटा हर एक थाना में मौजूद है वैसे तत्वों पर भी निगरानी सुनिश्चित किया जाए और उसे पर भी कड़ी नजर रखा जाए। कहा कि चुनाव मूड में आकर दोनों पदाधिकारी को फ्री और फेयर होकर कार्यों का संचालन करना है। पिछले एक वर्ष के दौरान दो से अधिक जाती, समुदायों के बीच यदि कोई मतभेद है तो उसे चिन्हित कर डाटा उपलब्ध कराएं। अंत में अनुमंडल अधिकारी ने कहा कि वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथ का विशेष तौर पर निगरानी कर मतदाताओं को बेसिक फैसिलिटी का भौतिक निरीक्षण करें और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए जो आवश्यक कदम हो उसकी जानकारी दी जाए। इस अवसर पर मनिहारी बीडीओ रणधीर कुमार, मनसाही बीडीओ अनुराधा कुमारी, अमदाबाद बीडीओ दुर्गेश कुमार, अनुमंडल अवर निर्वाचन पदाधिकारी ऋषिकेश रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद, मनसाही थानाध्यक्ष नवनीत कुमार, अमदाबाद थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु,सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, हरिशंकर सिंह, संजय यादव, रामरूप कुमार, मंटू सिंह, सहित कई सेक्टर व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
