November 14, 2026

दो NBW वारंटी गिरफ्तार किए गए

Read Time:52 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस द्वारा दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार किए गए। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बिती रात दो फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी गणेश पासवान साकिन सिंबूडीह और पंकज यादव साकिन आजमपुर गोला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इस छापेमारी अभियान में एस आई गौतम कुमार, हरिशंकर सिंह,अजय गुप्ता, उमेश राम सहित पुलिस बल शामिल थे।

Previous post जनता दरबार में छः मामलों का निष्पादन किया गया
Next post आगामी लोकसभा के सफल संचालन हेतु सेक्टर व पुलिस पदाधिकारीयों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial