November 14, 2026

पत्रकार प्रींस ने शिक्षकों पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप,मामला दर्ज

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नव वर्ष पर पत्रकार प्रींस गुप्ता द्वारा कन्या उच्च विद्यालय, मनिहारी के विधालय परिसर में जाकर शिक्षकों से उनकी उपस्थिति संबंधित मामलों को लेकर सवालात किया गया जिसपर शिक्षकों द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया।इस मामले को लेकर पत्रकार प्रींस गुप्ता ने मनिहारी थाना में मामला दर्ज कराया है। आवेदन में पत्रकार प्रींस गुप्ता ने शिक्षकों पर उनके प्रेस आईडी तोड़े जाने, मारपीट करने व प्रेस आईडी माईक को छिने जाने का आरोप लगाया है।थाने में दिये आवेदन में पत्रकार प्रींस ने शिक्षक आशीष यादव, आशीष कुमार, सदानंद पाल व अन्य को आरोपी बनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वही इस मामले में विधालय प्रशासन द्वारा भी अपने बचाव में मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्रतिवेदित कर मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक अनुसंधान की जा रही है।

Previous post ड्राइवरों के हड़ताल से मनिहारी में भी आवागमन ठप
Next post सड़क दुघर्टना में दो युवक की हुई थी दर्दनाक मौत, पीड़ित परिवारों में शौक का माहौल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial