November 12, 2026

कदवा के शशि धर कुमार को प्रान्ति इंडिया साहित्य सम्मान से किया सम्मानित

Read Time:4 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार,कटिहार

मैदागिन के पास पराड़कर स्मृति भवन में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में देश के अलग-अलग प्रान्तों से आए हुए साहित्यकारों को बिहार के बगौरा से संचालित होने वाली तथा वाराणसी से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका ‘प्रान्ति इंडिया’ ने प्रान्ति इंडिया वार्षिकोत्सव 2025 कार्यक्रम में कटिहार, बिहार के भर्री ग्राम निवासी श्री दशरथ लाल मंडल और शांति श्री मंडल के सुपुत्र श्री शशि धर कुमार को प्रान्ति इंडिया साहित्य सम्मान 2025 में अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और अशोक चिन्ह अंकित मोमेंटो देकर सम्मानित किया है। और उनकी कविता संग्रह रजनीगन्धा के लिए प्रान्ति इंडिया पुरस्कार 2025 में भेंट स्वरूप चाँदी का सिक्का देकर सम्मानित किया। शशि धर कुमार जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। और अपनी रचना से साहित्यिक जगत में बहुत ही कम समय में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। इनकी देश और विदेश के कई पत्र पत्रिकाओं में लेख, कविता और कहानियाँ, हिंदी और अंग्रेजी के साथ साथ अंगिका, कैथी आदि भाषाओं में प्रकाशित हो चुकी है। शशि धर कुमार साहित्य और इतिहास की किताबों में गहरी रुचि रखते है और इनके अनुसार इनके साहित्यिक गुरु डॉ. बीरेंद्र कुमार ‘चन्द्रसखी’ जी काफी मददगार साबित हुए है। गौरतलब है कि शशि धर कुमार को पहले भी कई पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है जिनमें राष्ट्रीय हिंदी भाषा सम्मान, मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान, राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार, राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान, श्री मंगलेश डबराल सम्मान, श्री उदय प्रकाश सम्मान पत्र, शौर्य-साहित्य गौरव सम्मान आदि शामिल है। सम्मेलन में बोलते हुए शशि धर कुमार ने बच्चों के मोबाइल पर खर्च होने वाले समय में किताब पढ़ने पर जोड़ देते हुए कहा कि आज के बच्चों को किताबों की महत्ता को समझाना अति-आवश्यक हो गया है। शशि धर कुमार ने इस पुरस्कार को अपने दादा-दादी, माता-पिता और सभी रिश्तेदारों तथा पूरे समाज को समर्पित करते हुए कहा कि अगर उनका प्रोत्साहन नही होता तो आज वे यहाँ खड़े नही हो पाते। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी बनारस पर लिखी कविता जो भोजपुरी, अवधी, बघेली और खांटी बनारसी युक्त शब्दों से मिश्रित कविता से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में अपनी दो लाइन “प्रान्ती इंडिया का हो बनारस में जलवा, संस्कृति की गूँज से गूँजे हर पलवा। वार्षिकोत्सव में सम्मान की बौछार हो, गौरव से दमके हर सदस्य का चेहरा।” कहकर अपनी बात को विराम देते हुए प्रान्ति इंडिया परिवार का धन्यवाद प्रेषित किया।

Previous post जनता दरबार में जमीनी विवाद से संबंधित दो मामलों में एक का हुआ निष्पादन।
Next post 13 वर्षीय मासूम की शव मकई खेत में मिलने से इलाके सनसनी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial