November 12, 2026

जनता दरबार में जमीनी विवाद से संबंधित दो मामलों में एक का हुआ निष्पादन।

Read Time:1 Minute, 31 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

भूमि विवाद को स्थानीय स्तर पर सुलझाने के लिए प्रशासन के द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन संबंधित थाने में किया जाता है ।जिसमें राजस्व विभाग से अंचल पदाधिकारी एवं अंचल के अन्य कर्मी तथा पुलिस प्रशासन से थाना अध्यक्ष या उनके द्वारा अन्य पुलिसकर्मी की मौजूदगी में भूमि संबंधी मामले का निपटारा किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को डंडखोरा थाना प्रांगण में जनता दरबार का आयोजन किया गया ।जिसमें दो मामले दर्ज किये गये।  अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ एवं थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार फरियादियों की बातें सुनी एवं सारी कागजातों की जांच पड़ताल के बाद तथा आपसी सहमति से एक मामले का निष्पादन कर दिया गया।  वही एक मामलों में दोनों पक्षों को साक्ष्य के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए बोला गया है। इस मौके पर अंचल नाजिर कौशल कुमार, अपर थाना अध्यक्ष अमलेंदु कुमार सिंह, कमल यादव, संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Previous post बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध जताने गये भाई को सनकी आशिक ने पीट-पीटकर मार डाला
Next post कदवा के शशि धर कुमार को प्रान्ति इंडिया साहित्य सम्मान से किया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial