सुरक्षित बचपन दिवस के रूप में मनाया गया कैलाश सत्यार्थी का जन्म दिवस ।
मनोरंजन साहा (बारसोई)
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म दिवस 11 जनवरी को देश भर के बाल अधिकार कार्यकर्ता और बच्चे सुरक्षित बचपन दिवस के रूप में मनाते हैं। इनकी अगवाई में अब तक सवा लाख से अधिक बच्चे बाल मजदूरी और गुलामी से मुक्त कराया जा चुके हैं। विश्व भर के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 1999 में ग्लोबल कैंपेन फॉर एजुकेशन की शुरुआत की । शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने के लिए 2001 में भारत यात्रा की शुरुआत हुई इसके परिणाम स्वरुप देश के संविधान में संशोधन हुआ और शिक्षा का अधिकार कानून बना। बाल श्रम, बाल शोषण के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन के प्रणेता रहे कैलाश सत्यार्थी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के तत्वाधान में बिहार झारखंड के 34 जिलों में सर्वाइवर लेड इंटेलिजेंस नेटवर्क के माध्यम से गांव, पंचायत स्तर पर विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम ,प्रभात फेरी, विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों के साथ के साथ मिलकर आज के दिन को सुरक्षित बचपन दिवस के रूप में मनाया गया। कटिहार जिला के प्रखंड. बारसोई के गांव. मान मन लहगरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इस कार्यक्रम में बाल अधिकार कार्यकर्ता.मो० सरिफुल, महिला पर्यवेक्षिका मुरजीना खातून,मानो देवी,सहनाज बेगम,मसूमा परवीन,समिमा खातून,मरूफा यास्मीन,नगमा कौसर अंसारी आंगनबाड़ी सेविका सहित ग्रामीण की भागीदारी रही।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
