September 21, 2026

विदाई समारोह में कमर्शियल सुपरवाइजर को स्मृति चिन्ह प्रदान की

Read Time:1 Minute, 56 Second

कार्यकाल रेल में काफी सराहनीय रहा : डीसीएम

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत बुकिंग कार्यालय में सीएस पद पर पदस्थापित सुरेश पासवान के सेवानिर्वित होने के उपरांत वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा ओबीसी यूनियन कार्यालय में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सीआरएस सह बुकिंग इंचार्ज सुरेंद्र कुमार यादव द्वारा किया गया। आयोजित विदाई समारोह में कमर्शियल सुपरवाइजर सुरेश पासवान को वाणिज्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा माला पहनाते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान की गई। आयोजित विदाई समारोह के दौरान सीआरएस सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सेवानिर्वित सीएस सुरेश पासवान काफी लोकप्रिय और अनुभवी थे। डीसीएम अमिताभ कुमार मिश्रा ने बताया कि सेवानिवृत सीएस सुरेश पासवान का कार्यकाल कटिहार रेल में काफी सराहनीय रहा। डीसीएम श्री मिश्रा ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। इस मौके पर डीसीएम अमिताभ मिश्रा, एसीएम सुमित कुमार सिंह, सीआरएस सह बुकिंग इंचार्ज सुरेंद्र कुमार यादव, टी आई ए राजकुमार सहित बुकिंग कार्यालय के कर्मचारी शेखर, वर्षा, मंजू ,अमित , चंदन, संजय आदि मौजूद थे।

Previous post सुरक्षित बचपन दिवस के रूप में मनाया गया कैलाश सत्यार्थी का जन्म दिवस ।
Next post कटिहार रेल मंडल ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial