8वी वाहिनी मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का किया आयोजन
प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी (गलगलिया /किशनगंज)
एस एस बी 8 वीं वाहिनी के कमांडेंट मितुल कुमार के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण अभियान के तहत वाहिनी मुख्यालय परिसर में पौधा रोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को 8 वीं वाहिनी एवं अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी के अध्यक्ष राष्ट्रीय हास्य व्यंग्य के कवि करन सिंह, जैन के संयुक्त तत्वावधान में अणुव्रत उद्बबोधन सप्ताह के चौथे दिन मुनिश्री आनंद कुमार की प्रेरणा से पर्यावरण दिवस का पालन किया गया।इस दौरान 8 वीं वाहिनी मुख्यालय परिसर में लगभग सौ पेड़ लगाए गए।मुख्य अतिथि के रूप में मितुल कुमार,कमांडेंट ने अणुव्रत समिति के कार्यों की प्रशंसा की।संस्था की ओर से मितुल कुमार,कमांडेंट एवं ओमप्रकाश उप कमांडेंट को पारंपरिक खादा से सम्मानित किया गया। उसके बाद अणुव्रत समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हास्य व्यंग्य के कवि करन सिंह जैन सभी सदस्यों को कमांडेंट ने स्वागत किया। वृक्षारोपण के महत्व को समझाया। कमांडेंट श्री कुमार ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन बिना धरती का काफी नुकसान हो रहा है।हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए।वाहिनी के समस्त अधिकारी व बल कार्मिकों के साथ अतिथि के रुप में समाज सेवी रविन्द्र जैन एवं दीपज्योति चक्रवर्ती उपस्थित थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
