November 14, 2026

बारसोई के समस्यायों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले ख्वाजा शाहिद

Read Time:1 Minute, 33 Second

(डेस्क बारसोई)

जनता दल (यू) के राजनीतिक सलाहकार सदस्य ख्वाजा शाहिद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर बारसोई की कई ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया तथा 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा। दिए गए मांग पत्र अनुसार उनकी मांगों में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के अनुशंसा के अनुसार पूर्णिया प्रमंडल में बसने वाले सूरजापुरी मुसलमानों को ओबीसी का दर्जा दे कर केन्द्र की अनुसूची में शामिल करना। वर्षों से प्रस्तावित आबादपुर, बलिया बेलोन को प्रखंड का दर्जा देना। बारसोई बीडी कॉलेज एवं बलरामपुर कॉलेज को अविलंब अंगी भूत करने। मदरसा बोर्ड की स्थिति में सुधार करने। बारसोई अनुमंडल के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक को नियक्त करने। पूर्णिया प्रमंडल क्षेत्र के विकास के लिए सीमांचल विकास परिषद की स्थापना करने आदि शामिल है। ख्वाजा शाहिद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मांगों को ध्यान से देखते हुए उस पर अविलंब विचार करने का आश्वासन दिया है

Previous post कोढ़ा एवं बरारी प्रखंड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
Next post पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial