November 14, 2026

पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ओनलाइन दी जाएगी। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत मरीजों का निबंधन से लेकर जांच एवं परामर्श संबंधित जानकारी भव्या पोर्टल एवं एप के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इसके लिए मनिहारी के अनुमंडलीय अस्पताल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर ब्रजेशनंदन एवं अस्पताल प्रबंधक खुशबू कुमारी ने इस बात की जानकारी दी। यह प्रशिक्षण १६ मार्च तक दिया जाएगा। इसमें अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस अवसर पर डॉ मृत्युंजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post बारसोई के समस्यायों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले ख्वाजा शाहिद
Next post न्यू अफ्फान क्लोथ शोरूम वस्त्रालय कपड़ा दुकान का हुआ उद्घाटन ग्रामीणों में हर्ष ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial