कुरसेला को मिली नई एंबुलेंस की सौगात, लोगों में हर्ष
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला को एक नया मारुति ईकको एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया है। जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है। सनद रहे कि कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व से दो एंबुलेंस उपलब्ध था परंतु एक के खराब होने के बाद सिर्फ एक एंबुलेंस के सहारे लगभग 50,000 की आबादी को आपातकालीन स्थिति में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसी स्थिति में नई एंबुलेंस के आने से लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है।एम्बुलेंस मिलने से सुदूर क्षेत्रवासियों को काफी लाभ होगा। मरीजों को काफी सुविधा प्राप्त होगी। नए एम्बुलेंस के उपलब्ध हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों से नि:शुल्क रोगियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाया जाएगा एवं आपातकालीन स्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अन्यत्र भी रोगियों को पहुंचाया जा सकेगा। ज्ञात हो कि नए एम्बुलेंस में ऑक्सीजन,आवश्यक दवाईयां, तकनीशियन,रोगी एवं उनके परिजनों के बैठने के लिए भी जगह उपलब्ध है। मरीज अब घर बैठे 102 नंबर डायल करने पर संबंधित व्यक्तियों को एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।इस बाबत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आधुनिक सुविधाओं से लैस एक माइक्रो मारुति इको एंबुलेंस कुरसेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए दिया गया है।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
