September 17, 2026

सरकार सीमांचल के साथ सौतेला व्यवहार करें बंद नहीं तो आगामी चुनाव में मिलेगा सबक

Read Time:3 Minute, 10 Second

सीमांचल में मखाना बोर्ड स्थापित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन ।

कटिहार (प्रवीण कुमार)

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आवाह्न पर पूर्णिया के साथ-साथ कटिहार में भी उनके समर्थक सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्णिया सांसद के सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में शहीद चौक से आक्रोश मार्च निकाला गया और यह आक्रोश मार्च शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए दुकानदारों,व्यापारियों और वाहन चालकों के बीच मखाना वितरण कर सांसद पप्पू यादव के मांगों का समर्थन देने का अपील करते हुए बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने कहा कि मखाना बोर्ड की स्थापना कटिहार या पूर्णिया जिले में होना चाहिए क्योंकि 70 से 80 फ़ीसदी मखाना का उत्पादन इसी इलाके से होता है, लेकिन मिथिलांचल के कुछ नेता साजिश कर मखाना बोर्ड की स्थापना दरभंगा में करवाना चाहते हैं जो कि किसी कीमत पर हम सभी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा मखाना का उत्पादन कटिहार और उसके बाद पूर्णिया में होती है लेकिन कुछ बड़े नेताओं की साजिश है कि सीमांचल की जगह मिथिलांचल में बोर्ड का स्थापना किया जाए उन्होंने कहा कि अगर सीमांचल वासियों के साथ यह सौतेला व्यवहार बंद नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में सीमांचल के लोग सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। वही जाप के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि हमारे नेता सांसद राजेश रंजन पप्पू यादव ने ऐलान कर दिया है अगर सीमांचल से मखाना बोर्ड को हटाकर मिथिलांचल में ले जाया गया तो सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन होगा जिसका आगाज आज के प्रदर्शन के माध्यम से हो चुका है। मौके पर नैयर मसूद खान,अरुण सिंह, तनवीर समसी, तौसीफ अख्तर,अजय पोद्दार,अनिल कुमार, शैलेश दास,मो०ऐनूल,मो०साबिर, सोनी कुमारी, हीना कुमारी, रवि यादव,नीलम देवी, अब्दुल सकीम,मो० वसीम,मो० फारुक, वाहिद हुसैन मौजूद रहे।

Previous post बलरामपुर में विस्फोटक पदार्थ फटने से चार लोग घायल , पुर्णिया में इलाजरत।
Next post कुरसेला को मिली नई एंबुलेंस की सौगात, लोगों में हर्ष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial