November 12, 2026

नेवल एनसीसी कैडेट्स का 1200 किमी का ऐतिहासिक गंगा अभियान: स्वच्छता और जागरूकता का संदेश

Read Time:2 Minute, 45 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कानपुर से शुरू हुए 168 नेवल एनसीसी कैडेट्स, नैनीताल का ऐतिहासिक गंगा नौका अभियान रविवार को भागलपुर होते हुए मनिहारी पहुंचा। इस 1200 किलोमीटर लंबी यात्रा का उद्देश्य गंगा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाना है। यह यात्रा 21 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 20 दिसंबर को कोलकाता में समाप्त होगी।इस अभियान को भारत का पहला नौका अभियान बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नदियों को सांस्कृतिक विचारधारा से जोड़ते हुए गंगा की स्वच्छता और संरक्षण को बढ़ावा देना है। ग्रुप कमांडर बल राजेश सिंह ने जानकारी दी कि यह अभियान विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए जनमानस को गंगा के महत्व और उसके संरक्षण के लिए जागरूक कर रहा है।मनिहारी पहुंचने पर एनसीसी के पूर्णिया इकाई के कर्नल मनीष वर्मा और उनकी टीम ने कैडेट्स का गंगा तट पर भव्य स्वागत किया। स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस अवसर को और खास बना दिया। इस दौरान कैडेट्स ने गंगा की स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया।इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, सुबेदार मेजर सुरेश चंद्र, एसआई उपेंद्र सिंह, प्रमोद झा, हवलदार विनीत सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति में एन सी सी पदाधिकारी गण मौजूद थे।मनिहारी अनुमंडल अस्पताल की मेडिकल टीम इस अभियान के दौरान पूरी तरह सजग रही। रात्रि विश्राम के दौरान पूर्णिया इकाई के एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न राज्यों से आए अन्य कैडेट्स के साथ परिचय बढ़ाया।यह अभियान न केवल गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है, बल्कि युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जगा रहा है। अभियान के अगले पड़ाव की ओर बढ़ते हुए यह समूह कलकत्ता की ओर रवाना होगा।

Previous post लग्जरी कार से नशीले मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी कर रहे तीन युवक को कुर्सेला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post मनिहारी में अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, मिनी ट्रक जब्त, चालक फरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial