कुर्सेला पुलिस ने पकड़ी 616 लीटर से अधिक विदेशी शराब।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुगाड़ गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गाड़ी के अंदर लकड़ी से ढका हुआ एक बॉक्स बनाया गया था, जिसमें शराब छुपाई गई थी। गाड़ी का चालक अजीत कुमार (21 वर्ष), पिता किशुन यादव, निवासी राधानगर, थाना सजौर, जिला भागलपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी को थाना लाकर जब शराब की गिनती की गई तो कुल 616.790 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि यह खेप अवैध रूप से तस्करी के लिए लाई जा रही थी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस सफल अभियान को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
