November 9, 2026

रक्षाबंधन पर ससुराल आए युवक का शव बरामद

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत भवन के पास कुंडी धार में नहाने के दौरान भागलपुर जिले के नाथनगर निवासी राजा ठाकुर (30) की डूबकर मौत हो गई। मंगलवार दोपहर नहाते समय तेज बहाव में बहकर वे गहरे पानी में चले गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों की मदद से शव बरामद हुआ। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अंत्य परीक्षण हेतु शव कटिहार भेजा। मृतक तीन छोटे बच्चों के पिता थे और रक्षाबंधन पर पत्नी संग ससुराल आए थे। घटना से गांव में शोक व्याप्त है। जिप सदस्य सुमति देवी ने मुआवजा देने की मांग की।

Previous post कुर्सेला पुलिस ने पकड़ी 616 लीटर से अधिक विदेशी शराब।
Next post भारत स्काउट और गाइड ने मनाया आजादी के अमृत महोत्सव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial