May 26, 2026

मनिहारी में छठ स्नान को लेकर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था के लिए कड़ी तैयारियां

Read Time:2 Minute, 20 Second

मनिहारी(रतन कुमार ओझा)

कटिहार के मनिहारी नगर क्षेत्र में गुरुवार को छठ स्नान को लेकर लाखों श्रद्धालु गंगा तट पर स्नान करने पहुंचे। कटिहार जिले के साथ-साथ सीमांचल के विभिन्न हिस्सों से रेल और सड़क मार्ग से लोग मनिहारी के गंगा घाटों पर पहुंचे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।मनिहारी के मुख्य गंगा तट, कुटी घाट और मस्जिद घाट पर नगर प्रशासन द्वारा स्नान के दौरान सुरक्षा के लिए बांस की बैरिकेटिंग की गई थी। लगभग दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे, जिनमें चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई। ताकि विधि व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।इसके अतिरिक्त, प्रशासन ने वाहनों की जाम से निजात पाने के लिए कुटी घाट जाने वाले रास्ते को डायवर्ट कर दिया था, और मुख्य गंगा तट तथा कुटी घाट पर नियंत्रण कक्ष, वाच टावर, रौशनी व्यवस्था और स्वास्थ्य कैंप भी लगाए गए थे। इस समय चुनाव का माहौल भी था, लिहाजा एसडीएम, एसडीपीओ और अन्य दंडाधिकारी छठ स्नान के आयोजन में अपनी निगरानी बनाए हुए थे ताकि आदर्श आचार संहिता का पालन किया जा सके।आपदा प्रबंधन के तहत अंचल कार्यालय ने गंगा में मोटर वोट से निगरानी की व्यवस्था की थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित मदद मिल सके।ये स्नान रविवार तक जारी रहेगा।

Previous post कटिहार रेल मंडल में पूजा पर्व को लेकर विशेष तैयारी जारी
Next post बरारी में छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial