May 26, 2026

बरारी में छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर।

Read Time:2 Minute, 59 Second

बरारी (सुमन सोनी)

बरारी प्रखंड में छठ पर्व को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं।लेकिन वही दूसरी ओर बैशाखा बरंडी नदी घाट में अधिक पानी होने के कारण लोग छठ पूजा नही कर पायेंगे।जिसके लिए मुख्य पार्षद ने नगर पंचायत के लगभग आधा दर्जन वार्डो में छठ घाट का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बुधवार को बरारी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने बरारी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।उन्होंने बरारी प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित पोखर में बनाए जा रहे छठ घाटों की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद ने संबंधित कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाटों की समुचित साफ-सफाई, जल निकासी और रास्तों की मरम्मत जल्द से जल्द पूरी की जाए ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि छठ व्रती महिलाओं के लिए सुरक्षा रोशनी पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने बताया कि नगर पंचायत की पूरी टीम छठ पर्व को लेकर मुस्तैद है।उन्होंने कहा छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी घाटों को सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जा रहा है ताकि श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ सूर्य उपासना कर सकें।इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत के कई वार्ड पार्षद कर्मचारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना की और कहा कि इस बार छठ पर्व पहले से अधिक सुचारु और स्वच्छ वातावरण में संपन्न होगा।इस अवशर पर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव के आलावे ऐतिहासिक भगवती मंदिर कमिटी के सचिव पंकज यादव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजू अंसारी आशिकी मंडल अमर सिंह राठौड़ नवीन चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी में छठ स्नान को लेकर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था के लिए कड़ी तैयारियां
Next post आरपीएफ के टीम द्वारा स्टेशन पर श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण तरीके से ट्रेन में चढ़ाया जा रहा है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial