10 वर्षों से लंबित भूमि विवाद का हुआ निपटारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 बना जनता का संबल
बारसोई (मनोरंजन साहा)
बारसोई अनुमंडल अंतर्गत महेशपुर निवासी मो. जैनुल हक़ का नामांतरण अपील वाद संख्या – 79/15-16 लगभग दस वर्षों से लंबित था। सरकारी दफ्तरों और जनप्रतिनिधियों के दरवाजे के चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल पा रही थी। मो. जैनुल हक़ ने अपनी वर्षों पुरानी भूमि विवाद की पीड़ा को लेकर जनता दल यूनाइटेड व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रौशन अग्रवाल से पहल करने का आग्रह किया।जनता की तकलीफ़ को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए जदयू नेता रौशन अग्रवाल द्वारा प्राप्त आवेदन को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर मामला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा लोक शिकायत निवारण कार्यालय को अग्रसारित किया गया।अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बारसोई डॉ. आकांक्षा आनंद की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में अंचल अधिकारी बारसोई श्री श्याम सुंदर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया।नतीजतन, नामांतरण वाद संख्या 8591/14-15 द्वारा सृजित जमाबंदी संख्या 2480 को शून्य करते हुए उपमूल जमाबंदी में भूमि को पूर्ववत बहाल कर दिया गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आम जनता को दिए गए अधिकारों और लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 की बदौलत 10 साल से लंबित विवाद आखिरकार हल हो गया।यह उदाहरण साबित करता है कि जनता की समस्याओं के समाधान में लोक शिकायत निवारण अधिनियम मील का पत्थर है।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
