November 5, 2026

कुर्सेला में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत।17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चला विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम।

Read Time:3 Minute, 6 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग की ओर से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत 17 सितम्बर से की गई है, जो आगामी 2 अक्टूबर तक जिले में शुरुआत हो चुका है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाया जा सके।अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आभा आईडी निर्माण और आयुष्मान भारत योजना में नामांकन की सुविधा दी जा रही है। साथ ही, टेली मेडिसिन के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान में शुगर, उच्च रक्तचाप एनसी जैसे गैर-संचारी रोगों की जांच, रक्त की कमी (एनीमिया) की पहचान, माहवारी स्वच्छता पर जागरूकता, महिलाओं एवं बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और टी.बी. रोग की स्क्रीनिंग की जा रही है। टीबी के मरीजों के लिए निषय मित्र पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।इसके अतिरिक्त, रैपिड डायग्नोस्टिक किट (RDK) से विभिन्न रोगों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति परामर्श, परिवार नियोजन सेवाएं, गर्भनिरोधक साधनों का वितरण और पोषणयुक्त भोजन के महत्व पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि अभियान में आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभुकों को कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे। साथ ही, निःशुल्क दवा वितरण का भी प्रावधान किया गया है।कुर्सेला पीएचसी प्रभारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि “यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ग्रामीण इलाकों में जागरूकता और समय पर इलाज की कमी के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे अभियान से लोगों को निःशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा मिलेगी, जिससे रोगों की पहचान शुरुआती स्तर पर हो सकेगी और इलाज आसान होगा।”

Previous post 10 वर्षों से लंबित भूमि विवाद का हुआ निपटारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 बना जनता का संबल
Next post दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पूर्ण प्रतिबंध।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial