May 30, 2026

ममता कार्यकर्ताओं का सात माह से लंबित मानदेय भुगतान कराने हेतु दिया आवेदन।

Read Time:2 Minute, 4 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल (कटिहार) में कार्यरत ममता कार्यकर्ताओं को विगत सात माह से मानदेय भुगतान नहीं मिलने के कारण वे गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा तथा रोजमर्रा का जीवनयापन कठिनाई से गुजर रहा है।इसी संदर्भ में जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रौशन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को एक आवेदन प्रेषित किया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी दिनांक 12/11/2024 को पत्रांक EX/09 द्वारा नौ माह से लंबित मानदेय भुगतान के लिए निवेदन किया गया था। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद उस समय भुगतान तो हुआ, किंतु विभाग की लापरवाही के चलते नियमित मानदेय भुगतान आज तक सुनिश्चित नहीं हो पाया है।रौशन अग्रवाल ने कहा कि “ममता कार्यकर्ता मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, जो गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण और जागरूकता अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। लेकिन जब इन्हीं कार्यकर्ताओं को उनके मेहनत का हक़ समय पर न मिले तो उनका मनोबल टूटना स्वाभाविक है। यह विभाग की सीधी उदासीनता और लापरवाही को दर्शाता है।” उन्होंने कहा इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लंबित मानदेय को अविलंब भुगतान करवाने का मांग किया है।

Previous post कदवा विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में मो0 शादीक ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Next post 10 वर्षों से लंबित भूमि विवाद का हुआ निपटारा लोक शिकायत निवारण अधिनियम 2015 बना जनता का संबल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial