पंचायत समिति की सामान्य बैठक में राशन कार्ड, नल-जल पर आरोप प्रत्यारोप, मुखिया गण बैठक छोड़ हूए बाहर ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख श्रवण साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पंचायत के मुखिया भी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में दिलारपुर पंचायत के समिति सदस्य संजय मंडल ने नल जल आपूर्ति योजनाओं में लापरवाही का आरोप लगाया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण सिन्हा ने बीपीएससी द्वारा चयनित हाई स्कूल के 95 और मध्य विद्यालय के 125 नवनियुक्त शिक्षकों के विभिन्न विद्यालयों में योगदान की जानकारी दी। जैसे ही बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव और दिलारपुर पंचायत समिति के सदस्य संजय मंडल ने राशन कार्ड का मामला उठाया वैसे ही पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता द्वारा मीडिया कर्मियों को सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया गया और सभी मीडिया कर्मी बाहर चले गए। समिति के सदस्य संजय मंडल और मुखिया पिंटू यादव ने राशन कार्ड बनाने को लेकर बिचौलियों और कर्मचारियों द्वारा पैसे लेने का आरोप लगाया। बाद में प्रखंड प्रमुख ने मीडिया कर्मियों के सदन से बाहर किए जाने की बीपीआरओ की इस कार्रवाई की घोर निंदा की। मीडिया कर्मी के सदन से बाहर जाते ही उपस्थित मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी यादव, धोनी, सुभाष मंडल, मुन्ना सिंह, पिंटू यादव, राजकुमार मंडल, ने मीडिया कर्मियों को अपमानित करने के सवाल पर सदन से बैठक का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर निकल गए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बास्की यादव ने इस घटना पर तीव्र भर्त्सना करते हुए पंचायती राज पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त होने की उच्च स्तरीय पदाधिकारी से जांच करने की मांग की।बैठक में सांसद प्रतिनिधि मंजय साह, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार, अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन, सीडीपीओ संगीता मिकी, कुंदन पासवान, पशुपति यादव, मनोज ऋषि सहित पंचायत समिति के सदस्य वह प्रतिनिधि मौजूद थे।
