September 24, 2026

कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर

Read Time:2 Minute, 17 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था लागू होने के बाद निबंधन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित और आसान हुई है। दस्तावेजों के डिजिटल प्रसंस्करण से कागजी कार्रवाई में कमी आई है, वहीं रजिस्ट्री कराने वाले लोगों को भी प्रक्रिया में सहूलियत मिल रही है।नई व्यवस्था के तहत दस्तावेजों के डिजिटलीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इससे रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के साथ-साथ निबंधन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे लोगों की संख्या में भी तेजी देखी जा रही है।पेपरलेस प्रक्रिया के कारण दस्तावेजों के रखरखाव और सत्यापन की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाया गया है। निबंधन कार्यालय की बदली कार्यप्रणाली से आम लोगों को समय की बचत के साथ अनावश्यक कागजी प्रक्रिया से भी राहत मिल रही है।अधिकारियों के मुताबिक, डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य निबंधन प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है। कटिहार निबंधन कार्यालय की बदली कार्य प्रणाली से आम लोगों को समय की बचत के साथ आवश्यक कागजी प्रक्रिया से भी राहत मिल रही है अधिकारियों के मुताबिक डिजिटल व्यवस्था का उद्देश्य निबंध प्रक्रिया को सरल तेज और पारदर्शी बनाना है! कटिहार निबंधन कार्यालय में इस बदलाव का असर जमीन रजिस्ट्री की बढ़ती रफ्तार के रूप में दिखाई दे रहा है

Previous post रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
Next post 24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial