September 23, 2026

रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता

Read Time:1 Minute, 12 Second

मो0 काजु (फलका)

रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर थाना की कमान संभाली।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध की स्थिति तथा लंबित मामलों की समीक्षा की।नवनियुक्त थानाध्यक्ष मन्नू ओझा ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन, नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Previous post जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
Next post कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial