November 10, 2026

भूमि संबंधित समस्या सुनी गई दो मामले का निष्पादन सिओ अनुपम।

Read Time:1 Minute, 23 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले पांच मामले में दो मामले का दोनों पक्ष के सहमति के बाद दोनों मामले का निष्पादन कर दिया गया। वही एक नया मामला एंट्री किया गया। जिसमें कुल चार मामले में दोनों पक्ष के लोगों की सहमति के बाद नोटिस निर्गत कर दिया गया।वहीं जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। तथा एक मामले में 144 लगाने का फैसला किया गया।वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। जो तीन नोटिस के बाद नहीं आएंगे।उन पर 107 किया जाएगा। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या का निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी, आकाश कुमार रोहित कुमार, फरियादी आदि उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी थाना पुलिस द्वारा शराब बरामदगी और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी, दो भेजे गए जेल
Next post उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धरहन दिघौंच के छात्र-छात्राओं ने इंटर में शत- प्रतिशत उत्तीर्ण हुये
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial