उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धरहन दिघौंच के छात्र-छात्राओं ने इंटर में शत- प्रतिशत उत्तीर्ण हुये
वहीं मैट्रिक की परीक्षा में 86% छात्राओं ने उत्तीर्ण हुये (प्रवीण कुमार|कटिहार)
प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत धरहन पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धरन दिघौंच के छात्र-छात्राओं ने इंटर में परीक्षा में शत- प्रतिशत उत्तीर्ण होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं मैट्रिक की परीक्षा में 86% छात्राओं ने सफलता हासिल की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 21 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 21 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी से आठ, द्वितीय श्रेणी से 10, तृतीय श्रेणी से तीन छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा में 110 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 95 छात्र- छात्राओं उत्तीर्ण हुए हैं।जिसमें प्रथम श्रेणी से 34, द्वितीय श्रेणी से 40, तृतीय श्रेणी से 21 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि विद्यालय में विषय वार शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को विषय वार पढ़ाई करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अगर विद्यालय में भौतिक,रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान,हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत, शारीरिक शिक्षक, उर्दू, भूगोल, अर्थशास्त्र विषय की शिक्षक प्रति नियुक्त हो जाने से छात्र-छात्राओं को विषय वार पढ़ाई नियमित रूप से हो सकेगा। उच्चतर माध्यमिक के छात्र-छात्राओं को पठान पठान करने के लिए मात्र चार शिक्षक प्रति नियुक्त हैं।जिसमें जफर इमाम,ज्योति कुमारी, नंदिता भारती, सोनी कुमारी है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि वर्ग 9 और 10 में गणित, संस्कृत, उर्दू विषय की शिक्षक नहीं है। माध्यमिक शिक्षा के प्रिंस कुमार, सूरज कुमार, कुमारी अर्चना, शिवानंद चौपाल, गौरव कुमार के द्वारा ही सभी विषय की पठन-पाठन कार्य संपादित किया जाता है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि वर्ग 9 में 114, वर्ग 10 में 92,वर्ग 12वीं में 57, जिसमें आईएससी में 11,आईए में 46 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया है। नामांकन अभी जारी है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि विषय वार शिक्षकों नहीं होने के बावजूद भी विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को सभी विषय की पढ़ाई नियमित रूप से किया जाता है। जिसका परिणाम यह है कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में शत प्रतिशत छात्र छात्राओं ने उत्तीर्ण हुआ हैं।और मैट्रिक की परीक्षा में 86% छात्राएं उत्तीर्ण हुआ है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं विद्यालय में नियमित रूप से आते हैं और विद्यालय की नियम कानून को पालन करते हुए विद्यालय समय सारणी के अनुसार पठन-पाठन कार्य ईमानदारी पूर्वक करते हैं। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि अगर विभाग सभी विषय की अलग-अलग शिक्षक- शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्त हो जाता है,तो छात्र-छात्राओंको सभी विषय की पठन-पाठन करने में काफी सुविधा होगा।
