November 10, 2026

मनिहारी के 61 राजस्व ग्रामों में भूमि सर्वे का कार्य तेज, रैयतों से 30 अप्रैल तक प्रपत्र जमा करने की अपील

Read Time:1 Minute, 26 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी अंचल में भूमि सर्वेक्षण कार्य तेजी से चल रहा है। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शुभम कुमार ने जानकारी दी कि मनिहारी के कुल 61 राजस्व ग्रामों में यह प्रक्रिया सक्रिय रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने हेतु प्रत्येक पंचायत से रैयतों को 30 अप्रैल 2025 तक प्रपत्र 2 (स्वघोषणा) एवं प्रपत्र 3(1)(वंशावली) को भरकर सर्वेक्षण कार्यालय, मनिहारी अथवा संबंधित अमिन को उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, रैयत ऑनलाइन माध्यम से भी इन प्रपत्रों को अपलोड कर सकते हैं। शुभम कुमार ने सभी भूमि धारकों से अपील की है कि समय पर प्रपत्र उपलब्ध कराकर इस प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके। यह सर्वे भविष्य में भूमि विवादों को सुलझाने एवं स्वामित्व स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Previous post कटिहार रेलवे स्टेशन पर दो मोबाइल चोर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार ।
Next post हत्या के फरार आरोपी को मनिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial