November 10, 2026

कटिहार रेलवे स्टेशन पर दो मोबाइल चोर को रंगेहाथ किया गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 15 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

आर पी एफ द्वारा संयुक्त अभियान चला कर कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर दो मोबाइल चोर को रंगेहाथ चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में आरपीएफ के ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार ने बताया कि कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ ने कटिहार जिला निवासी 25 वर्षीय कुणाल कुमार चौधरी और 22 वर्षीय पंकज कुमार पासवान नामक दो मोबाइल चोर को यात्री के चोरी के मोबाइल फोन के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल किया है। जिसकी कीमत लगभग 30 हजार बताई जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि ये लोग मोबाइल चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य है। जो पूर्व से स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल चोरी करते आ रहे है। जो पूर्व में भी जेल जा चुके है। वही आरपीएफ द्वारा पकड़े गए दोनों व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। बाद में रेल पुलिस द्वारा रेल थाना में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियो को रेलवे न्यायालय में पेश किया गया।जहां प्रभारी रेलवे मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तार व्यक्तियो को जेल भेज दिया गया। इस अभियान में आरपीएफ ईस्ट पोस्ट इंस्पेक्टर राकेश कुमार के साथ सी आई बी इंस्पेक्टर संतोष कुमार और सीपीडीएस टीम के साथ सुरक्षा विभाग के कई अन्य सहायक अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Previous post एकल उपयोग पॉलिथीन के छापेमारी से गरीब दुकानदार निराशा, खाने के लाले पड़े हैं।
Next post मनिहारी के 61 राजस्व ग्रामों में भूमि सर्वे का कार्य तेज, रैयतों से 30 अप्रैल तक प्रपत्र जमा करने की अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial