केक काटकर मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन महिला कांग्रेस कमेटी की मजबूती पर हुई चर्चा
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 रोजितपुर में कटिहार कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने का कामना किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर हिना तारीक मौजूद रहीं। इस जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधि एवं महिला नेत्री मुख्य रूप से मौजूद रही। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया गया और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद हिना तारीक ने बताया कि सोनिया गांधी सिर्फ कांग्रेस पार्टी की ही नहीं बल्कि देश की सर्वमान्य नेता हैं। हम सब उनके जन्मदिन को लेकर काफी गौरवान्वित हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनको लंबी आयु दें,वे स्वस्थ रहें और देश की राजनीति को नई दिशा देती रहें। वहीं कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव ने बताया कि सार्वजनिक सेवा और समाज के गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति सोनिया गांधी की प्रतिबद्धता ने लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कहा, ‘उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है। सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति है। जिन्होंने दो-दो बार प्रधानमंत्री के पद को स्वीकार नहीं किया। सोनिया गांधी विदेशी मूल के होते हुए भी भारतीय संस्कृति, सभ्यता में ऐसे रच बस गई ,जैसा कि उनका जन्म ही भारत मे हुआ हो। सोनिया गांधी नारी सशक्तिकरण की पर्याय है। उनके सामने बड़ी से बड़ी चुनौतियों आई चाहे राजीव गांधी जी की हत्या हो बिना विचलित हुए, सभी का डट कर मुकाबला किया। सोनिया गांधी आज भी भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होकर देश के अंदर भय, और सम्प्रदायवाद को समाप्त करने में लगी हुई है। उनके जन्मदिन पर हम तमाम महिला की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं है पर प्रार्थना करते हैं कि उनकी उम्र लंबी हो। मौके पर भारती रानी,इंदु देवी, शोभा देवी, रेखा देवी, राखी देवी, खुशबू यादव,अनु देवी, लक्ष्मी देवी, नूरी खातून,नरेशा खातून, नसीम बेगम, दया देवी सहित सैकड़ो महिलाएं मुख्य रूप से मौजूद रहीं। *प्रवीण कुमार झा*
