मनिहारी के बिचली दियारा में अपराधियों पर दविश और आम जनों को शांति का पैगाम ।
आजादी के बाद दियरा में प्रथम मासिक अपराध गोष्ठी के गवाह बने कप्तान जितेंद्र कुमार
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के बिचली दियारा में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले भर के पुलिस पदाधिकारी के साथ अपराध गोष्ठी कर दियारा में अपराधियों पर दविश देते हुए आम जनों के बीच शांति का पैगाम दिया गया। यह गोष्टी संभवतः कप्तान जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आजादी के बाद जिले के दियरा में पहली गोष्ठी होगी। मालूम हो कि बीते एक माह में दियरा के अनेक कुख्यातों को जिला मुख्यालय के निर्देश पर सलाखों के भीतर डाल दिया गया। अपराध गोष्ठी में जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक गण, सब इंस्पेक्टर सहित यातायात, मध्य निषेध के अधिकारी को कांड के त्वरित निष्पादन, अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब की तस्करी पर नकेल का निर्देश दिया गया।इस अवसर पर मनिहारी के प्रभारी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, एसडीपीओ यातायात सद्दाम हुसैन, पुलिस अधीक्षक मध् निषेध केशव चंद्र झा, मनिहारी थाना प्रभारी रामविलास सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
