September 17, 2026

विधान पार्षद एवं महापौर ने छठव्रतीओ के बीच सामग्री का किया वितरण

Read Time:1 Minute, 55 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

विधान पार्षद अशोक अग्रवाल अपने कार्यालय मिरचाईबाड़ी में जिले भर से आए हुए छठ व्रतियों के बीच छठ सामग्री का वितरण किया। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने भी आवास पर शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए छठ वृत्ति महिलाओं को सारी, नारियल, सूप एवं अन्य छठ का सामग्री का वितरण कर सभी छठवृत्तियों का आशीर्वाद प्राप्त की।वितरण समारोह में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष कटिहार के कोने-कोने से छठवृत्तियों मेरे आवासीय कार्यालय में आते हैं।जिसे अपने निजी कोष से हर वर्ष सारी, नारियल, सूप एवं छठ से जुड़े अन्य सामग्री का वितरण करते आ रहा हूं। आज भी सभी छठवृत्तियों के बीच सामग्री का वितरण किया। वहीं महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि दो दिनों से लगातार हजारों की तादाद में कटिहार जिले के तमाम पंचायतों एवं कटिहार नगर निगम क्षेत्र के तमाम वार्डों से हजारों की तादाद में महिलाएं सुबह से शाम तक आवासीय कार्यालय मिरचाईबाड़ी में आ रही हैं। जिसे छठ की सामग्री का वितरण कर रही हूं।हर वर्ष यह कार्य विधान पार्षद अशोक अग्रवाल एवं अपने ओर से अपने निजी कोष से करते आ रहे हैं। आने वाले वर्षों में भी छठवृत्तियों के लिए यह सेवा प्रदान की जाएगी। ‌

Previous post विधान पार्षद ने छठ घाटों का किया निरीक्षण नगर निगम की पूरी टीम का सराहना कर मनोबल बढ़ाया ।
Next post रेल यात्रा के दौरान ज्वलनशील एवं विस्फोटक सामग्री ले जाना एक दण्डनीय अपराध – वीरेन्द्र कुमार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial