July 20, 2026

विधान पार्षद ने छठ घाटों का किया निरीक्षण नगर निगम की पूरी टीम का सराहना कर मनोबल बढ़ाया ।

Read Time:1 Minute, 50 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के विजय स्पॉटिंग क्लब, महाभारत क्लब, बालू पोखर, कोसी छठ घाट, तीनगछिया काली मंदिर, बीएमपी छठ घाट, रजत जयंती पार्क दुर्गास्थान, शूर्य पुजा कमिटी बैगना एवं अन्य छठ घाटों का आखिरी दौर का नगर निगम कटिहार के पदाधिकारियों के साथ विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने निरीक्षण कर दिन रात एक कर घाटों की सफाई एवं सौंदर्यकरण करने वाले सफाई कर्मी, कर्मचारीय, पदाधिकारिय एवं विशेष कर महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल धन्यवाद दिया है।निरीक्षण के कर में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि महापौर उषा देवी अग्रवाल के नेतृत्व में नगर निगम अपने कामों से लगातार एक अलग पहचान बना रही है।नगर निगम के सभी सफाई कर्मी कर्मचारी एवं पदाधिकारी दिन-रात घाटों पर निगरानी कर सभी छठ घाट को विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया है। जिसके लिए आप सबों की दिन रात की मेहनत का ही फल है कि आज नगर निगम क्षेत्र में सभी घाट एक अलग ही रूप में दिख रहा है।सभी छठवांतियों को इस बार छठ पूजा में छठ घाटों पर एक अलग ही नजारा पेश किया जाएगा जिसके लिए नगर निगम के तमाम लोगों का हृदय से आभार है।

Previous post जनता दरबार में कुल एक मामलों निष्पादन।
Next post विधान पार्षद एवं महापौर ने छठव्रतीओ के बीच सामग्री का किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial