विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने विधान परिषद् कोष से बने सड़क का किया उद्घाटन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कोढ़ा प्रखंड के दक्षिणी सिमरिया पंचायत के नक्कीपुर वार्ड नंबर 2 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के विधान परिषद कोष से लगभग 15 लाख की राशि से बने पी.सी.सी सड़क का उद्घाटन कटिहार जिले के विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा किया गया इस मौके पर कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कविता पासवान,भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे,भोला झा,मुखिया अनिला देवी एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस अवसर पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना बिहार में स्थानीय एमएलए/एमएलसी (विधायक/विधान पार्षद) को अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कराने हेतु दी जाने वाली निधि से संबंधित है। जिसमें वे स्थानीय जरूरतों के आधार पर सड़कों,स्कूलों,स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण/मरम्मत की अनुशंसा करते हैं। जिसका उद्देश्य क्षेत्र विशेष के विकास को गति देना है। विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा किनिर्वाचन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को पूरा करना जैसे सड़क, पुल,स्कूल,अस्पताल और अन्य जन-कल्याणकारी परियोजनाएँ।कार्यप्रणाली: विधायक/विधान पार्षद अपने क्षेत्र के लिए 2 करोड़ (अनुमानित) तक की योजनाओं की अनुशंसा करते हैं।जिनकी स्वीकृति के बाद वे कार्यान्वित होती हैं।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह योजना स्थानीय जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के माध्यम से लागू की जाती है, जिसमें निविदा प्रक्रिया भी शामिल होती है। स्कूलों में पुस्तक सेल्फ की आपूर्ति, सड़कों का निर्माण, या अन्य स्थानीय सुविधाओं का विकास इस योजना के तहत किया जाता है।यह एक स्थानीय-केंद्रित विकास योजना है जो जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने का अधिकार देती है, जिससे जमीनी स्तर पर विकास होता है।
