June 20, 2026

कदवा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

Read Time:1 Minute, 39 Second

बसंत पंचमी का उमंग शांतिपूर्ण और साहौर्द पूर्ण माहौल में मनाये: रवि साह।

प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार)। जिले के कदवा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर एक शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया। संचालन थानाध्यक्ष ने किया।थानाध्यक्ष ने सभी को बसंत पंचमी शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। मूर्ति धारकों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा और डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। सभी को त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की सलाह दी गई। सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि साह ने उपस्थित लोगों से कहा कि बसंत पंचमी का उमंग शांतिपूर्ण और साहौर्द पूर्ण माहौल में मनाये। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा में सभी मूर्ति धारकों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में बसंत पंचमी का त्योहार मनायेंगे। बैठक में पदाधिकारी,जनप्रतिनिधिगण,समाजसेवी, सहित प्रमोद झा,अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।

Previous post विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने विधान परिषद् कोष से बने सड़क का किया उद्घाटन
Next post एनएच -31 सड़क पर सड़क हादसा में बाइक सवार दो युवक गंभीर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial