आंगनबाड़ी कर्मचारी के हक़ दिलाने के लिए विधान पार्षद ने दिया समर्थन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार समाहरणालय गेट के सामने बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ कटिहार के द्वारा अपनी प्रमुख मांग आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को सरकारीकरण एवं ग्रेच्युटी लागू करने को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल को विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने अपना समर्थन दिया है। हड़ताल में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया किजल्द ही इन सबों की मांगों को लेकर सदन में इनकी बातों को रखते हुए सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी बहनों को उसके हक़ दिलाने की ओर कार्य किया जाएगा। सरकार को इन सब की मांगों को पूरा करना पड़ेगा था कि सभी आंगनवाडी सेविका को उनका हक मिल सके वही कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कर्मचारी बहने छोटे बच्चों की शिक्षा से लेकर सरकारी कार्यों में अपना भरपूर योगदान देती है और इनकी हक मौजूदा सरकार द्वारा दबाया जा रहा है।इनकी हक दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी परिवार मिलकर सदन में इनकी बातों को रखेंगे और सब की मांग को पूरा करने के दिशा में हम सब मिलकर कार्य करेंगे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
