रेल प्रशासन ने एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन पूर्णिया और आनंद विहार के बीच शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 04048 /47 पूरी तरह से अन रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन है। जिसका परिचालन रेल प्रशासन द्वारा मात्र चार ट्रिप के लिए पूजा स्पेशल के रूप में किया जाएगा। जिस दौरान ट्रेन नंबर 04047 पूर्णिया स्टेशन से दोपहर 16:55 में खुलकर कटिहार, मानसी, खगड़िया , बेगूसराय, बरौनी ,पाटलिपुत्र ,आरा, बक्सर, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते निर्धारित स्टेशन पर रुकते हुए आनंद विहार दूसरे दिन संध्या 17.50 में पहुंचेगी । यात्रियों के सुविधा के तहत इन ट्रेनों में कुल 22 बोगी जोड़े जाएंगे। ट्रेन नंबर 04048 आनंद विहार से आगामी 8 नवंबर, 11 नवंबर, 14 नवंबर और 17 नवंबर को परिचालित होगी जबकि पूर्णिया से यह ट्रेन आगामी 9 नवंबर, 12 नवंबर, 15 नवंबर और 18 नवंबर को भाया कटिहार चार ट्रिप के लिए परिचालित होगी। वही इस पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन से सीमांचल के लोगो को काफी राहत मिलेगी। जिससे यात्रियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से कटिहार से अन्य रूट के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
More Stories
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 4.96 लाख का जुर्माना वसूला।
रतन कुमार ओझा (कटिहार) सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार...
मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा छह माह से बंद, जान जोखिम में डाल गंगा पार कर रहे लोग
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट और झारखंड के साहिबगंज के बीच चलने वाली ऐतिहासिक...
भूमिहीनों ने आवासीय भूमि बंदोबस्ती के लिए सीओ को दिया आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी अंचल क्षेत्र के बन्दावन गांव निवासी भूमिहीन जशा सूई ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की...
सरकारी तालाब में कचरे का अंबार, हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है मुख्य सड़कछठघाट के आसपास पसरी गंदगी से ग्रामीण परेशान, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल; साफ-सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर हाटखोला स्थित सरकारी तालाब इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा...
पीएम आवास ग्रामीण प्लस की सूची से योग्य लाभुकों के नाम हटाने पर मुखियाओं में नाराजगीवंचित परिवारों के नाम दोबारा जोड़ने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मो0 काजु (फलका) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्लस 2024 के सर्वे के बाद कई योग्य परिवारों के नाम लाभुकों की...
विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर जताई खुशी, 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर की दी शुभकामनाएं
डेस्क (बारसोई) उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के सौजन्य से कदवा विधानसभा क्षेत्र के माननीय पूर्व सांसद सह वर्तमान...
