November 14, 2026

विधान पार्षद ने सड़क का किया उद्घाटन

Read Time:1 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं० 09 महंत नगर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने विधान परिषद् कोष से अनुशंसित विकास झा के घर से भोला यादव के घर होते हुए केडी मंडल के घर तक 9,96,500 की राशि से बनाए गए मिट्टी भराई एवं ईंट सोलिंग सड़क निर्माण कार्य का विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल द्वारा उद्घाटन किया गया।इस उद्घाटन समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, महापौर उषा देवी अग्रवाल, स्थानीय वार्ड पार्षद भद्रासन देवी,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, बबलू गुप्ता अक्षय यादव, अंकित मिश्रा, एवं अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Previous post पूर्णिया में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजित
Next post मारपीट कर जख्मी किया, घायल कटिहार रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial