November 14, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विधान पार्षद ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Read Time:3 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत जोकर पंचायत के आदिवासी टोला स्थित हाटबरौल सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ के माध्यम से विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने भाग लिया।विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना में फ्री गेस चुल्हा, रेहड़ी पटरी, खोखा, खोमचा, बाजार लगानें वालें लोगों को 10 हजार रुपए बिना गारंटी के फार्म भरवाए, सुकन्या योजना, हेल्थ चेकअप व अन्य योजनाओं का लाभ की जानकारी दी गई। एवं ग्रामीणों को ड्रोन द्वारा जैविक ढ़ंग से रसायनों के छिड़काव की भी जानकारी दी गई।इस अवसर पर रथ के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के द्वारा विभिन्न जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जोकर पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार मुकेश, भाजपा यूवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री सुनील कुमार मंडल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण शामिल हुये। *बरारी प्रखंड के सकरेली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए विधान पार्षद *भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से लगातार जिले के विभिन्न पंचायत में स्टैंप लगाकर लोगों को भारत सरकार की योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। आज उसी क्रम में विधानसभा अंतर्गत सकरेली पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का कैम्प लगाया गया। कैम्प में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के साथ पूर्व सांसद निखिल चौधरी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष भगत, उपमुख्यपार्षद अमन निषाद, भाजपा नेत्री शांति जैसवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारी एवं हजारों ग्रामीण लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

Previous post जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, द्वारा संचालित योजनाएं की बैठक
Next post पदयात्रा को लेकर मनिहारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial