July 28, 2026

छींटाबाडी़ मे अग्नि कांड में सात परिवारों का घर जले, रेडक्रोस की टीम ने राहत सामग्री का किया वितरण ।

Read Time:3 Minute, 56 Second

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कल यह छींटाबाडी़ के ताती टोला मे अगलगी की घटना में सात परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। खबर मिलते ही रेडक्रोस कटिहार की टीम ने घटनास्थल पर पहुचकर राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौकें पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मेयर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल उपस्थित थे। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि लोगों की गाढ़ी कमाई से बचाया हुआ एवं संजोया हुआ सामान सब स्वाहा हो गया।उन्होंने हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया एवं रेडक्रॉस सदस्यों का साधुवाद दिया। मेयर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से ऐसी घटना से बच्चा जा सकता है। यह घटना बिजली की शॉर्ट सर्किट से हुआ। इसलिए उन्होंने लोगों से बिजली के तार पुरी तरह दुरुस्त करने पर हि बिजली के उपयोग का अमुरोध किया। उन्होंने कहा कि घूर, चूल्हे का प्रयोग से चिंगारी उत्पन्न होती हैं। जिससे ऐसी आगलगी की घटना की संभावना बढ़ जाति है। उन्होंने रेडक्रॉस के सदस्यों के कार्योंनकी सराहना की। मौके पर सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी लापरवाही जान-माल पर भारी पड़ जाती है। लोग हुक्का, चिलम या बीड़ी पीकर बिना बुझे ही छोड़ देते हैं। फिर वही चिंगारी भयंकर आग का रूप धारण कर लेती है। कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे ने पीड़ितों को ढांढस देते हुए आगलगी से बचाव एवं आगलगी के बाद सावधानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रेत, मिट्टी या बाल्टी से पानी आग के ऊपर डालकर आग को फैलने से रोका जा सकता है। फैक्ट्री या मिल में आग लगने पर बिजली का मेन स्विच फौरन ऑफ कर दें। सह सचिव विवान सरकार, प्रबंध समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी ने कहा कि किसी व्यक्ति के कपड़ों में अगर आग लग जाए तो उसे तौलिया से बुझाएं। कपड़ों में आग लगे हुए व्यक्ति को जमीन पर लिटाने का प्रयास करें। फिर जले हुए भाग पर ठंडा पानी डालें, इस दौरान ख्याल रखें कि जले हिस्से पर चिपकी हुई किसी चीज को हाथ से न हटाएं। रोगी को कंबल में लपेट कर 102 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाने की कोशिश करें। उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह एवं बबन झा ने कहा कि पीड़ित रघुनन्दन प्रसाद, दनेश तत्मा, रेनू देवी, मत्तो तत्मा,, नीलम देवी सहित 7 परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई जिसमें 36 बर्तनों का सेट, बड़ा तिरपाल, बाल्टी, मशाहरी, साड़ी, धोती, साबुन, तेल आदि है जिससे त्वरित राहत मिल सकेगी।इस मौके पर वार्ड पार्षद के साथ लक्खी महतो एवं बब्लु गुप्ता पप्पु गुप्ता आदि उपस्थित थे सबों ने रेडक्रोस को साधुवाद दिया।

Previous post कर्नाटक में कांग्रेस के प्रचंड बहुमत आने पर कटिहार में जश्न ।
Next post विधान पार्षद ने हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial