August 26, 2026

विधान पार्षद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

Read Time:2 Minute, 29 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत कदवा विधानसभा के कुर्सेल पंचायत भवन के निकट विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लोगों आयुष्मान कार्ड, फ्री एलपीजी कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा योजना एवं अन्य स्टॉल के माध्यम से लोगों को लाभ दिलाया गया एवं सभा का फॉर्म भर कर योजनाओं से जोड़ा गया।कार्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लिए एवं पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों को जागरुक कर सरकार द्वारा चलाई जाए योजनाओं के विषय में विशेष कर जानकारी दी गई कार्यक्रम में विधान पार्षद श्री अग्रवाल ने बताया कि यह रथ गांव गांव जाकर जन जागरूकता हेतु केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टॉल्स के माध्यम से आप लोगों को दी जा रही है। इसका भरपूर लाभ उठाएं और केंद्र सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाने में और लोगों को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई गई इस योजनाओं का लाभ ले। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी स्थानीय पदाधिकारियों की टीम सहित उपस्थित सभी जनता जनार्दन का विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने आभार एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा नेता रवि साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी सहित पंचायत के मुखिया, समिति एवं वार्ड सदस्य गण मौजूद रहे।

Previous post रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा रोगियों को स्वच्छ पेयजल हेतु लगाया वाटर प्यूरीफायर
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial