November 14, 2026

रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा रोगियों को स्वच्छ पेयजल हेतु लगाया वाटर प्यूरीफायर

Read Time:2 Minute, 29 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा स्थानीय लंगड़ा बगन स्थित निर्मल हृदय मे राम रोगियों के लिए वाटर प्यूरीफायर आरओ मशीन लगाया गया। यह जानकारी संस्था के सचिव संतोष गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पानी शरीर को नियंत्रित करने के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व है इसलिए पीने का पानी शुद्ध और स्वच्छ होना चाहिए। अन्यथा, लोग विभिन्न जल-जनित बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। चेयरमैन अनिल चमरिया ने कहा कि यह मशीन स्वर्गीय मारायण सर्राफ की स्मृति मे उनके परिवार के सौजन्य से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सर्राफ की स्मृति मे विगत दिनों बैटरी इन्वेर्टर, वाटर कूलर आदि कई जगहों पर लगाया गया है। प्रबंध समिति सदस्य बिमल बेंगानी ने कहा कि आज भी विकासशील और अविकसित देश स्वच्छ पेयजल की समस्या का सामना कर रहे हैं। जिससे विभिन्न जल जनित बीमारियाँ हो रही हैं। शुद्ध पेयजल के अभाव में हर साल कई लोगों की मौत हो रही है।खासकर गर्भवती महिलाएं और बच्चे इस समस्या से अधिक पीड़ित हैं। इस मौके पर प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह ने कहा कि यहाँ के रोगियो को शुद्ध पेय जल की समस्या से अब रूबरू नही होना पड़ेगा। संतोष गुप्ता ने अपील रेडक्रॉस सदस्यों से आगामी 22 दिसंबर को होनेवाले वार्षिक आम सभा मे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सदार ब्लॉक स्थित रेडक्रॉस भवन मे सभा होगी जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सद रेडक्रॉस अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश जी करेंगे। मौके पर निर्मल हृदय के सदस्यगण रेडक्रॉस को साधुवाद दिया।

Previous post गैर रैयत कृषकों का धान अधिप्राप्ति को लेकर नहीं होगा आवेदन – बी सी ओ 
Next post विधान पार्षद ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial