May 24, 2026

लायंस क्लब ने मिशनरी ऑफ चैरिटी में रह रहे महिलाओं के बीच किया राशन वितरण

Read Time:2 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार( कटिहार)

लायंस क्लब कटिहार द्वारा ललियाही स्थित मिशनरी ऑफ चैरिटी में रह रहे महिलाओं के बीच राशन वितरित किया गया एवं ठंड से राहत के लिए एक वाटर गीज़र लगाया गया। यह जानकारी क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से दी गई। क्लब के अध्यक्ष लायन आलोक सिंहा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वैसी महिला जो अपना जीवन यापन ठीक से नही कर उनकी तथा जो लावारिस है उनकी देखभाल इस चैरिटी के द्वारा की जाती है और उनकी सेवा सबसे बडी सेवा है। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा अपने माता पिता या किसी भी सदस्य का परित्याग करना समाज के लिए एक विडंबना है लेकिन उनकी देखभाल करना वास्तव में अनुकरणीय है। पूर्व अध्यक्ष लायन कृष्णा प्रसाद गुप्ता, पंकज पूर्वे, अवंतिका परमार, सुनील पोद्दार ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष सह पीआरओ लायन संतोष गुप्ता एवं लायन प्रिया गुप्ता के सौजन्य से उनके पिताजी स्व० नवल किशोर प्रसाद की स्मृति मे यह वितरण किया गया है। अपने सम्बोधन मे संतोष गुप्ता ने कहा कि मानव जीवन ईश्वरीय वरदान है और हर मानव पर इसी समाज इस मिट्टी का कर्ज है जिसे उतारने का प्रयास हर इंसान को ऐसे सेवा कार्य के माध्यम से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी भी लायंस क्लब के सदस्य थे और समाजसेवा की प्रेरणा उन्ही से मिली। प्रिया गुप्ता ने कहा कि आगे भी कोशिश रहेगी कि यहां ऐसी सेवा दी जा सके। क्लब के उपाध्यक्ष लायन काजल महासेठ, उपाध्यक्ष लीन पुरुषोत्तम मोदी के साथ सदस्यों मे लायन लीला पोद्दार, अपर्णा जायसवाल, विनय परमार आदि ने कहा कि चैरिटी के सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्यों, उनकी सेवा के प्रति समर्पण से भाव विभोर हो गया। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि परिवार से परित्यागी वृद्धजनों की सेवा करें। इस मौके पर सिस्टर ध्रुवशीला के साथ कई सिस्टर मौजूद थीं, सभी ने लायंस क्लब को ऐसे पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया।

Previous post पूर्व विधायक की पत्नी शारदा देवी का निधन, कटिहार में शोक की लहर
Next post ठंड एवं शीतलहर से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार-सिविल सर्जन द्वारा सभी प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों को क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का दिया गया है निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial