May 24, 2026

पूर्व विधायक की पत्नी शारदा देवी का निधन, कटिहार में शोक की लहर

Read Time:1 Minute, 16 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

समाजसेवी अनिल चमरिया की माता और पूर्व विधायक सीताराम चमरिया की धर्मपत्नी शारदा देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कटिहार में शोक की लहर है। कांग्रेस नेता प्रेम राय, भुवन अग्रवाल, विकास सिंह सहित कई अन्य ने पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता पूनम पासवान ने इसे समाजसेवा और कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया।चमरिया परिवार लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है। शारदा देवी ने अपने पति के साथ सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पुत्र अनिल चमरिया भी सामाजिक गतिविधियों में योगदान दे रहे हैं। शोक व्यक्त करने वालों में विभिन्न कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

Previous post मनिहारी पुलिस ने 13.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफतार
Next post लायंस क्लब ने मिशनरी ऑफ चैरिटी में रह रहे महिलाओं के बीच किया राशन वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial