November 9, 2026

लायंस क्लब ऑफ कटिहार ने कांवरियों के सेवार्थ प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया

Read Time:3 Minute, 23 Second

शिविर में श्रद्धालुओं के लिए मरहम पट्टी के साथ पेट दर्द,दस्त,उलटी,सर दर्द एवं मालिश की व्यवस्था है।

प्रवीण कुमार (कटिहार)

लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा दुर्गा स्थान परिसर में कांवरियों के सेवार्थ प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष लायन काजल महासेठ एवं सचिव लायन सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। यह जानकारी क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से दिया गया। लायन काजल महासेठ एवं सुनील कुमार ने कहा कि इस शिविर मे श्रद्धालुओं के लिए मरहम पट्टी के साथ पेट दर्द,दस्त,उलटी,सर दर्द एवं मालिश आदि के साथ इंजेक्शन की व्यवस्था की गई। शिविर प्रभारी लायन अपर्णा जायसवाल ने कहा कि कांवरिया मनिहारी से गंगा जल लेकर पैदल गोरखनाथ मंदिर मे भोलेनाथ को जल अर्पित करते है।जो विश्राम हेतु दुर्गा मंदिर परिसर मे रुकते है। उन्ही के सेवार्थ यह शिविर लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिविर मे मुख्य रूप से लायन पुरुषोत्तम मोदी एवं देवराज बबिता के साथ कंपाउंडर अमित कुमार एवं नर्स कंचन के साथ मुस्तैद थे साथ ही खुद से श्रद्धालुओं कि मरहम पट्टी भी की।शिविर मे लायन सदस्यों मे निधि भगत,पंकज पूर्वे,जय प्रकाश गुप्ता, तेज कुमार अग्रवाल,स्मिता अग्रवाल, आलोक सिंहा,सुनील पोद्दार,अंकिता सरकार,कृष्णा प्रसाद गुप्ता,नरेश साह, मनोज गुप्ता,पुरुषोत्तम मोदी,देवराज शर्मा, बबिता गुप्ता,कुमार रवि,प्रतिमा प्रसाद, लक्ष्मी गुप्ता,मनोज महासेठ,सुनील मेघानी, राज कुमार अग्रवाल,दीपक टंडन,अवधेश कुमार,वाणी मेघानी,अवंतिका परमार,विनय परमार,दिलीप डोकानियां आदि सदस्यगण उपस्थित थे। खास बात यह थी कि क्लब के नारी शक्ति के रूप हर काफी संख्या मे महिलाएं सदस्यों की भागीदारी रही। ज्ञात हो कि शिविर मे दवाई आदि लायन गणेश अग्रवाल एवं स्मिता अग्रवाल के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गयी। संस्था की ओर से उन्हे साधुवाद दिया गया। शिविर मे आपातकाल के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा एम्बुलेंस भी मुहैया की गई थी। एम्बुलेंस चालक उमेश मुस्तैद दिखे। शिविर आधी रात तक चली।

Previous post मनिहारी के नारायणपुर कनचिरा जलाशय में डूबे दो युवक, एक की मौत, दूसरा रेफर।
Next post 2025 में महागठबंधन की पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी सरकार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial