मनिहारी के नारायणपुर कनचिरा जलाशय में डूबे दो युवक, एक की मौत, दूसरा रेफर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर स्थित कनचिरा जलाशय में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में डूबने से दो युवक हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार गोपीचक निवासी वार्ड 16 के मोहम्मद दाऊद और मोहम्मद राज परिजनों को बिना बताए जलाशय में उतर गए, जहां गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों को बाहर निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. ललन सिंह के प्रयास से मोहम्मद दाऊद को बचा लिया गया, लेकिन ब्रेन डेड होने पर बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर किया गया। वहीं मोहम्मद राज को बचाने के प्रयास विफल रहे और उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मनिहारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
