May 26, 2026

रोशना थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर पिकप वैन जप्त।

Read Time:1 Minute, 36 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

कटिहार जिलें के रोशना थाना पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर जाते तस्कर को गिरफ्तार किया है । आम से लदा पिकअप वैन को गुप्त सूचना के आधार पर जप्त करने के बाद जांच करने के दौरान बट वाइजर ब्रांड के कुल 400 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है ।साथ ही एक बोलोरो पिकअप को भी जप्त किया है । शनिवार के दिन लाभा पुल चैक पोस्ट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान आम से लदा पिकप भेंन को जांच करने के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है।वही पुलिस टीम को देखते ही चालक व उप चालक गेट लॉक कर भागने में सफल रहा ।इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आम लदा पिकअप वैन में शराब की बड़ी खेप जाने वाले है । जिसको लेकर रोशना थाना पुलिस द्वारा वाहन जांच करने लगा इस दौरान एक पिकप वैन से 400 लीटर बट वाइजर बियर बरामद किया गया है। साथ वाहन को जब्त करते हुए वाहन मालिक के विरुद्ध आवश्यक करवाई की जा रही है ।

Previous post जनता दरबार में दो नये मामले प्रतिवेदित ,दो का निष्पादन
Next post मां बेटा ने सिघौल को मॉडल पंचायत बनाने की दिशा में है प्रयत्नशील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial